गया : बिहार के गया जिले में एक विवाहिता के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 13 जुलाई की है। मामला बीते 14 जुलाई को महिला थाना में दर्ज कराया गया है। पीडि़ता के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीडि़ता के पति के साथ मारपीट की गई।
कोडरमा से पति के साथ आई
अपने आवेदन में पीडि़ता ने कहा है कि 13 जुलाई को पति के साथ रात आठ बजे कोडरमा से आकर वह बंसी नगर स्टेशन पर उतरी। वहां से पैदल घर जाने के लिए निकली। रास्ते में नौआं खाप के समीप चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। पति को बंधक बना दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
पीडि़ता का कहना है कि चारों आपस में दिनेश, चांदो, संजय एवं महेश का नाम लेकर बुला रहे थे। पीडि़ता शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंची।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
इधर, महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चार लोगों को नामजद किया गया है। प्रभावती अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच कराई गई है तथा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। आरोपितों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।






0 Comments