Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Breaking

6/recent/ticker-posts

उज्जैन: साथ नही जी सकें तो छोड़ दी दुनिया प्रेमी-प्रेमिका दोनौ ने खुशी-खुशी पी जहर और बनाया विडियो !

उज्जैन में प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक रेस्टोरेंट में दोनों ने सोमवार को जहर खाने का वीडियो भी बनाया था। देर रात में दोनों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।



डेढ़ साल चले प्यार की कहानी का अंत अस्पताल में हो गया। प्रेमी और प्रेमिका ने रेस्टारेंट में बैठकर जहर खा लिया। इस दौरान उन्होने वीडियो भी बनाया। हालत बिगड़ी तो दोस्त को फोन लगा दिया। घटना सोमवार शाम की है। रात में इलाज के दौरान पहले प्रेमीका की मौत हुई और उसके कुछ ही देर बाद प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया।

इंदिरानगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी और भैरवगढ़ में रहने वाले 21 वर्षीय नितिन पिता मुकेश ने सोमवार शाम को उन्हे रोड स्थित श्रीभोग रेस्टोरेंट में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो नितिन ने अपने दोस्त चेतन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चेतन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने किशोरी की हालत गंभीर देखी तो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही नितिन को भी परिजन उसी अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को देख आईसीयू में भर्ती किया। रात 9 बजे के लगभग किशोरी ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद ही नितिन की भी मौत हो गई। प्रेम कहानी का दुखद अंत होने से परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। मंगलवार को दोनों का चक्रतीर्थ पर परिजनों ने साथ अंतिम संस्कार किया।
                                 Video👇




डेढ साल से था प्रेम

पुलिस ने बताया कि किशोरी प्रियांशी और नितिन के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूर्व में किशोरी घर से चली गई थी। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो एक दिन बाद लौट आई थी। किशोरी के परिजन दोनों के प्रेम प्रसंग से नाराज थे। इस बीच दो दिन पहले किशोरी अपने दोस्त की शादी में जाने का बहाना बनाकर घर से चली गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी थी। सोमवार को परिजन जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे।

सामने आया वीडियो

पुलिस ने बताया कि दोनों को नयापुरा निवासी चेतन अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि दोनों गेहूं में रखने वाले जहरीले पदार्थ को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पीया था। जिसका उन्होने वीडियो भी बनाया था। 5 मिनट से अधिक समय के वीडियो में दोनों पूरे होश में जहर की पुडिया में से दो ग्लास में जहर डाला। उसके बाद कोल्ड्रींग मिलाकर दोनों ने गटक लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ी तो वीडियो बंद कर दिया।

Post a Comment

0 Comments